अगली ख़बर
Newszop

OMG! 93 की उम्र में पिता बना यह शख्स, बीवी की उम्र में है 56 साल का अंतर, जानकर होगी हैरानी

Send Push

pc: tv9hindi

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के रहने वाले एक 93 वर्षीय डॉक्टर ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।  हेल्दी एजिंग एक्सपर्ट डॉक्टर जॉन लेविन ने इस उम्र में पिता बनकर दुनिया को चौंका दिया है। 

93 साल के डॉ. लेविन और उनकी 37 वर्षीय पत्नी डॉ. यांगयिंग लू ने फरवरी 2024 में अपने बेटे गैबी का वेलकम किया। दोनों की उम्र में 56 साल का फासला है। उनकी वाइफ की उम्र की उनकी पोती भी है। यह अनोखी जोड़ी अब एक और बच्चा पैदा करने वाले हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपत्ति को ये खुशी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) और स्पर्म डोनेशन के जरिए मिली है।  डॉक्टर लेनिन ने कहा, मैं अभी और बच्चे पैदा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह गैबी के 21वें जन्मदिन पर उसके साथ मौजूद रहना चाहते हैं। 

अगर ऐसा होता है, तो उस समय उनकी उम्र 116 साल होगी। उन्होंने कहा कि वह गैबी के ‘बार मिट्ज्वाह’ (Bar Mitzvah) में मौजूद रहना चाहते हैं जो कि एक यहूदी परंपरा का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह आमतौर पर 13 साल की आयु में होता है।  यह समारोह लड़के के यहूदी वयस्क होने का प्रतीक है। 

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें